अगर समय रहते सही कदम लेंगे तो Covid होने पर भी मरीज को खतरनाक स्थिति तक जाने से रोका जा सकता है। सही समय पे Steroids से जिंदगी बचाई जा सकती है।
डॉक्टर विश्वजीत कुमार ( MBBS, MAMC New Delhi, एक्स जूनियर रेजिडेंट लेडी हार्डिंग एंड सफदरजंग, दिल्ली)
2020 के मुकाबले 2021 में COVID-19 हमें ज्यादा ही परेशान कर रहा है। स्थिति बहुत ही भयावह है। डॉक्टरों को उनके अस्पताल में ही बिस्तर के अभाव में मौतें हो रही हैं। मेरे जान-पहचान के बीसियों डॉ/नर्स/टेक्निशियन शहीद हो चुके हैं।
कुछ लोगों (खासकर छोटे शहरों और गांवों के) को अभी भी लग रहा है कि ये सब फर्जी बातें है, किसी की चाल है, 5G की टेस्टिंग हो रही है और पता नहीं क्या-क्या। लेकिन एक बात जान लिजिए जिस दिन आपको या आपके किसी को Covid हुआ और आपको आक्सीजन, बेड, डॉ, दवाई इत्यादि की जरूरत पड़ गई तो आप चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हो, उस दिन अपनी बेवकूफी समझ में आ जाएगा और उस दिन के बाद कोरोना को मानने लगेंगे और नियमों को भी फोलो करेंगें। बेहतर है कि वो दिन न आए।
मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें, बार-बार हाथ-मुंह धोएं, आंख-नाक-मुंह को न छुएं। कोशिश करें कि संक्रमित न हो।
इस समय बुखार, खांसी, गले में खराश, सर दर्द, बदन दर्द, स्वाद और गंध न आना, डायरिया, आंख लाल होना जैसे लक्षण दिखे तो उसे COVID ही माना जाना बेहतर होगा। मगर इससे घबराना नहीं है,100 में से 85-90 लोग बिना परेशानी के ठीक हो जाएंगे। बस अपने आप को औरों से अलग कीजिए यानि खुद को सबसे अलग थलग करना है और नीचे दिए जा रहे निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
A. क्या-क्या करना है?
- सबसे पहली दिक्कत क्या और कब से हुआ है इसे दर्ज करें। क्योंकि समय के अनुसार कुछ दवाई निर्धारित होता है।
- SpO2 मतलब आक्सीजन चेक करते रहना है, साथ में बुखार भी चेक करते रहना है। इसे भी दर्ज करते रहना है।
- Steam/भाप लेना है और नमक-पानी से गरारे करना है, 3 बार दिन में। ये जरूर करें।
- Prone positioning means पेट के बल लेटना है 30 मिनटों के लिए हर 4 घंटे में, साथ ही अलग-अलग करवट भी बदलते रहना है। ये भी जरुर करें।
- Breathing exercises/सांस का हल्का एक्सरसाइज जैसे अनुलोम-विलोम/ बैलून फूलाना।
B. दवाइयों में क्या लेना है
- Tab Paracetamol 650 mg 8 Hourly. बार-बार बुखार आए तो दिन में 3 बार अन्यथा 1 टेबलेट जब बुखार आए। इससे बुखार न टूटे तो Indomethacin/Naproxen/Piroxicam/Nimesulide/ Mefenamic Acid लें
- Tab Levocetrizine 5mg 1 टेबलेट रात सोने से पहले, 5 दिन लें।
- Tab Ivermectin 12 mg एक टेबलेट रोज, 3 दिन लें।
- Tab Doxycycline 100 mg, एक सुबह एक शाम, 5 दिन लें। Azithro 500 mg भी ले सकते हैं 5 दिन के लिए। दोनों में कोई एक ही लेना है।
- Tab Limcee 500 mg एक टेबलेट सुबह एक शाम, 10 दिन के लिए।
- Tab Vit B complex plus Zinc (Zincovit/ Becozinc) दिन में एक बार, 10 दिन के लिए।
- ORS—-> अगर डायरिया भी है तो खूब सारा पानी पीना है और ORS लेना है। covid वाले डायरिया की कोई दवाई नहीं खानी है
- खांसी अगर ज़्यादा हो रहा हो तो Dextromethorphan/ Grilinctus/ Benadryl( सूखी खांसी) सिरप दो चम्मच दिन में दो बार लें सकते हैं
C. What to eat/ क्या खाना है?
- पानी की कमी न होने दें। Maintain Hydration
- घर का बना हुआ लगभग सबकुछ खा सकते हैं
- मसालेदार खाना न खाएं।
- बहुत ज्यादा ठंडा पानी/खाना न खाएं।
D. कब चिंतित होना है??
- Oxygen/SpO2- लगातार 93 या उससे कम
- Respiratory rate/ सांस की गति— 24/मिनट से ज्यादा
- High fever even after 5 days/5-6 दिन के बाद भी बार-बार तेज बुखार रहना 102०F से ज्यादा
- बहुत ज्यादा खांसी होना और साथ में सांस फूलना।
- इन सब के साथ अगर ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, फेफड़ों की लंबी बिमारी, कोई लंबा ईलाज चल रहा हो तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसी स्थिति में Steroids (Methyl Prednisolone 16 mg Subah and 16 mg shaam/ Dexamethasone 6 mg Din me 1 tab) और Low dose Ecosprin 75mg once daily जरूर शुरू कर दें। आक्सीजन (SpO2) जब कम हो तो अस्पताल जाएं/डॉ से संपर्क करें/Oxygen cylinder की व्यवस्था करें।
E. Not to do/ क्या नहीं करना है??
- सभी Mild/मामूली Covid और ज्यादातर Moderate Covid में भी HRCT करवाने की कोई जरूरत नहीं है।
- Corona रिपोर्ट आने के इंतजार में ईलाज में देरी नहीं करना है और कब से पहला दिक्कत शुरू हुआ है ये याद रखना है।
- एक से ज्यादा तरह का Antibiotics नहीं लेना है।
- Mild cases/मामूली इंफेक्शन (SpO2 >93%, Respiratory Rate/ सांस की गति <24/मिनट) में Steroids जैसे Dexamethasone/Methyl Prednisolone etc नहीं लेना है। खासकर पहले 3-4 दिन तो बिल्कुल नहीं लेना है। Mild cases में Steroids तब लेना है जब बुखार 5-6 दिन से ज्यादा रह जाए या बहुत ज्यादा खांसी हो। Inhalational Budesonide भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Remdesivir, Tocilizumab, Baricitinib etc दवाईयों के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। नहीं मिले तो घबड़ाए नही, कोई रामबाण नहीं है ये दवाएं।
नोट: वेक्सीन जरूर लगवाएं/Please get yourself Vaccinated (इस लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार)। --
Dr Vishwajeet Kumar MBBS (MAMC, New Delhi)